Tuesday, April 29, 2025

मेरठ में विशेष लोक अदालत में कुल 98 वादों का मौके पर निस्तारण

मेरठ। मेरठ में लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किये जाने हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें मौके पर कुल 98 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर लोक अदालत का आयोजन किया गया। मेरठ जिला न्यायाधीश रजत सिंह जैन के मार्गदर्शन में तथा विशेष लोक अदालत में निस्तारित वादों का विवरण निम्नवत है।
सुश्री आकांशा मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मेरठ द्वारा 11 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया।

 

 

मुज़फ्फरनगर में किराना व्यापारी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, घासमंडी में थी दुकान !

[irp cats=”24”]

 

शैलेष पाण्डेय, विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मेरठ द्वारा 05 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। नदीम अनवर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-01 मेरठ द्वारा 20 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। अनुज कुमार ठाकुर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-04 मेरठ द्वारा 05 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। श्रीमती प्राची अग्रवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-02 मेरठ द्वारा 07 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। सक्षम द्विवेदी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-03 मेरठ द्वारा 15 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। योगेश जैन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-05 मेरठ द्वारा 08 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया।

 

मुज़फ्फरनगर में पत्नी करती थी किसी से फ़ोन पर बात, अब हो गयी फरार, पति पहुंचा पुलिस की शरण में !

 

 

श्रीमती स्वाति सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-06 मेरठ द्वारा 05 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। श्रीमती एकाग्रता सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-01 मेरठ द्वारा 05 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। रजत शुक्ला, सिविल जज (जू०डि०) सरधना मेरठ द्वारा 03 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया।
सुश्री संज्ञा यदुवंशी, अपर सिविल जज (जू०डि०) न्यायालय संख्या-01 मेरठ द्वारा 01 आपराधिक वाद का निस्तारण किया गया है। सुश्री कामाक्षी सागर, न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-03 मेरठ द्वारा 07 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया।  शिवेन्द्र शर्मा, सिविल जज (जू०डि०) मवाना मेरठ द्वारा 02 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। दिनेश कुमार, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-02 मेरठ द्वारा 04 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। इस प्रकार आज आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 98 आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय