Friday, April 18, 2025

अयोध्या से जुड़ा है जैन धर्म का प्राचीन इतिहास

मेरठ। ऐतिहासिक नगरी में जैन धर्म के पावन तीर्थ क्षेत्र स्थल जंबूद्वीप के प्रबंधन मंत्री विजय जैन 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में माता ज्ञानमति के साथ भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जैन धर्म में भी उत्साह है, क्योंकि अयोध्या की पावन भूमि जैन धर्म के लिए भी महत्वपूर्ण है।

 

जैन तीर्थ के मंत्री विजय जैन ने बताया कि अयोध्या नगरी में जैन धर्म का महातीर्थ है। विश्व में चर्चित श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है। निश्चित ही अयोध्या नगरी का प्राचीन काल से ही धार्मिक इतिहास रहा है। जैन धर्म का इतिहास भी अयोध्या की पावन भूमि से जुड़ा है। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभ देव का जन्म भी अयोध्या में हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जैन धर्म की ओर से अयोध्या में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

विजय जैन ने बताया कि भगवान श्रीराम संपूर्ण समाज की आस्था, विश्वास व संस्कृति के प्रतीक हैं। राम और रामायण हमें अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाते हैं। हमें बुराई से अच्छाई का मार्ग दिखाते हैं। श्रीराम हमारे जीवन के सार व आधार हैं। भगवान राम का पूरा जीवन चरित्र संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में मुकदमा वापस न लेने पर युवती को तेजाब से नहलाने की धमकी, CCTV फुटेज सौंपा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय