Saturday, April 12, 2025

शंभू बॉर्डर पर एक और पुलिसकर्मी का निधन,ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

चंडीगढ़। शंभू बॉर्डर पर तैनात एक पुलिसकर्मी के मौत की खबर सामने आ रही है। ड्यूटी के दौरान आज अचानक कौशल कुमार की तबीयत खराब हुई जिसके बाद उन्हें तुरंत अंबाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति की कामना की।

 

आपको बता दें कि ईएसआई कौशल कुमार की ड्यूटी किसान आंदोलन के दौरान घग्गर नदी के पास पुल के नीचे लगाई गई थी। 56 वर्षीय ईएसआई जिला यमुनानगर में गांव कांजीवास के रहने वाले थे और थाना छप्पर में ईएसआई के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के समाचार से हरियाणा पुलिस और उनके परिजनों में शोक का माहौल है। अपनी सर्विस के दौरान उन्होंने कई सराहनीय व उदाहरणात्मक कार्य किए। उनका अचानक दुनिया छोड़कर जाना हरियाणा पुलिस के लिए अपूरणीय क्षति है जो हमारे सुरक्षाकर्मियों द्वारा दिए गए बलिदानों की याद दिलाता है।

यह भी पढ़ें :  Tahawwur Rana, एनआईए को मिली आतंकी तहव्वुर राणा की 18 दिन की रिमांड, अदालत ने सुनाया फैसला
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय