Tuesday, September 17, 2024

मेरठ में एक्यूआई 300 के पार, प्रदूषण से हालात भयावह स्मॉग की चादर में लिपटा शहर

मेरठ। शुक्रवार को 424 एक्यूआई के बाद अब मेरठ को कुछ राहत मिली। आज सुबह मेरठ का एक्यूआई 320 दर्ज किया गया। लेकिन अभी यह खतरनाक स्तर पर है। पल्लवपुरम 408 एक्यूआई के साथ सबसे अधिक प्रदूषित रहा है। इसके साथ सुबह के समय शहर स्मॉग की चादर में लिपटा दिखाई दिया।

मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स नवंबर माह में खतरनाक स्तर पर चल रहा है। खराब हवा में मेरठ देश में पहले कभी दूसरे स्थान पर पहुंचा है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 320 दर्ज किया गया, जबकि शहर में गंगानगर का एक्यूआई 320, जयभीमनगर का 320, बेगमपुल का 324, दिल्ली रोड का 330 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कूड़ा जलने से रोकने के लिए बनाई गई कमेटी नाकाम साबित हो रही हैं। शनिवार को छावनी क्षेत्र में कूड़ा जलाया गया। रेड क्वार्टर के पास कूड़ा जलने से धुएं का गुबार छाया रहा। इस बाबत क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी भुवनेश प्रकाश यादव का कहना है कि जहां पर कूड़ा जलाया जा रहा है वहां पर जुर्माना लगाया जाएगा।

पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते वेस्ट यूपी में भी मौसम बदल सकता है। शनिवार को दिन रात के तापमान में मामूली बढोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। पिछले तीन दिन से रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। जिस कारण से रात में मौसम सर्द बना हुआ है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्राद्यौेगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डा यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते 26-27 को पहाड़ों पर मौसम में बदलाव के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं, जिस कारण से वेस्ट यूपी में भी मौसम बदलेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की फुहारें आ सकती है। जिससे प्रदूषण में राहत मिलेगी और ठंड में इजाफा होगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय