Saturday, April 27, 2024

प्रधानमंत्री ने योजनाओं से बिचौलियों को खत्म किया: हेमंत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। भारत विकसित संकल्प यात्रा का आज वार्ड 34 विनोद विहार व वार्ड 2 साईंधाम कॉलोनी में सैकड़ों महिलाओं-पुरुषों ने उत्साह के साथ स्वागत किया और सरकार द्वारा भेजी गयी वीडियो वैन के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम स्थलों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी करायी गयी और प्रधानमंत्री आवास योजना व पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए। परियोजना अधिकारी डूडा ने लोगों को योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

वार्ड 2 में भारत विकसित संकल्प यात्रा के स्वागत को आये लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी लाभार्थियों के खाते खुलवाकर बिचौलियों को खत्म कर दिया है लाभाथिर्याे को योजनाओं का पूरा लाभ सीधे मिल रहा है। योजनाओं का धन सीधे उनके खातों में जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर देशभर में करोड़ों लोगों के नये खाते जोडे़ गए हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पार्षद सुनील पंवार व भारतीय किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच आम आदमी के उत्थान की सोच है। मोदी सरकार गरीबों की खुशहाली की योजनाएं बना रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर लोग अपना जीवन सुखी बना सकते हैं। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष संजय लाला, राकेश शर्मा, नरेंद्र पंवार, महानगर मंत्री कोमल चौधरी आदि ने भी सम्बोधित किया।

वार्ड 34 में पार्षद सुधीर पंवार, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम,राजेंद्र पुडीर, मनीष साहनी व आनंद शर्मा सम्बोधित करते हुए पीएम आवास, पीएम स्वनिधि, आयुष कार्ड आदि के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की। सुधीर पंवार ने पंच प्रण की शपथ दिलाई। पं. शिवचरण शास्त्री, सहायक नगरायुक्त व पार्षद सुधीर पंवार ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी करायी। उक्त कार्यक्रमों में शगुन पंवार, नीलिमा राणा, महिपाल, सतीश शर्मा, मनीष कपिल, विजेन्द्र राणा, सोनम कश्यप, सेवाराम सैनी, दिनेश बंसल, दीपचंद, घनश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ.वीरेन्द्र आजम ने किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय