Friday, April 25, 2025

कृषि विवि में राज्यपाल आनंदी बेन ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ

मेरठ। आज सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में रविवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंचीं। उन्होंने स्टॉल के लिए लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता काटकर किया। महिला सशक्तिकरण के लिए हुनर से रोजगार कार्यक्रम में शिरकत से पहले विवि में सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
यहां लगाए गए स्टॉल में महिलाओं द्वारा बनाए गए हैंडीक्राफ्ट, अचार, मुरब्बे, गाय के गोबर से दिए, वॉल हैंगिग, जूट के समान आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। मिलेट्स को लेकर विशेष खाद्य पदार्थ, सांवे के चावल की खीर आदि को भी प्रदर्शित किया गया। राज्यपाल महिला उद्यमियों को सम्मानित करेंगी।
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, केंद्रीय पशु पालन एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री संजीव बालियान, केपी मलिक भी साथ हैं। अभी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यहां अपने संबोधन के बाद राज्यपाल सीसीएयू के लिए रवाना हुईं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय