Sunday, February 23, 2025

अरविंद केजरीवाल झूठ पर झूठ बोल रहे हैं, कोई काम नहीं किया: हितेश जैन

मुंबई। दिल्ली में राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इस बीच भाजपा नेता हितेश जैन ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता हितेश जैन ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने पिछले 10 सालों में कोई काम नहीं किया। जनता से सिर्फ झूठे वादे किए। केजरीवाल ने जनता से यमुना को साफ करने का वादा किया था। उन्होंने 2014 में 5 साल मांगे थे और उसके बाद भी 5 साल मांगे थे। उन्होंने कहा था यदि यमुना साफ नहीं होती है तो लोग उन्हें जवाबदेह ठहराएं और वोट भी न दें। हितेश जैन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना की स्थिति को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। यमुना की जो स्थिति 2014 में थी वो ही आज है। इसे पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल ने झूठे वादे किए और कोई काम नहीं किया। भाजपा नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जनता के सामने वादे करके खुद ही एक्सपोज हो गए। इससे उनका झूठ पकड़ा गया है।

जब उनका झूठ पकड़ा गया तो उन्होंने मनगढ़ंत कहानी बनाई और पूरा आरोप हरियाणा की भाजपा सरकार पर थोप दिया। काम नहीं करना, झूठ बोलना और दूसरों पर आरोप लगाना उनकी आदत है। वो न जिम्मेदारी लेते हैं और न काम करते हैं, बस दूसरों पर आरोप लगाते हैं। जैन ने कहा कि केजरीवाल ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिलाया है। जब उन्होंने हरियाणा सरकार पर इतना बड़ा आरोप लगाया तो चुनाव आयोग ने उनसे सबूत मांगा, तब उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया। अपने बयान पर कायम रहने के लिए उनके पास कुछ नहीं था। ये सब आरोप के बाद चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को एक और मौका दिया था। उन्हें आज सुबह 11 बजे तक जवाब देने के लिए कहा था। उनका जवाब केवल ब्लेम गेम के अलावा कुछ नहीं था। उन्होंने कहा है कि उनका जो बयान है उसका आधार दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की पोस्ट है।

केजरीवाल ने अपने ही सीएम को जिम्मेदारी ठहराया और कहा कि उनके बयान पर मैंने कहा है। केजरीवाल जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल के बयान से साफ हो गया कि उन्होंने जो आरोप लगाया था, उनके पास कोई सबूत या तथ्य नहीं है। उन्होंने झूठा आरोप लगाया है कि हरियाणा सरकार ने पानी दूषित किया है। अब चुनाव आयोग को आगे की कार्रवाई करनी पड़ेगी। केजरीवाल एक नंबर के झूठे हैं। हितेश जैन ने मांग की कि चुनाव आयोग कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे, ताकि जनता के सामने झूठ बोलने वाले नेता को सबक सिखाया जा सके। लोगों और चुनाव आयोग को गुमराह नहीं किया जा सकता है। यदि झूठे आरोप लगाएंगे तो उसकी जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए, लेकिन अरविंद केजरीवाल जिम्मेदारों भी नहीं लेते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय