Tuesday, April 22, 2025

राम रहीम जेल से आते ही भक्तों से बोला-हम सब श्रीराम की संतान, रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर्व दिवाली की तरह मनाएं

चंडीगढ़। सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम ने पैरोल पर जेल से बाहर आकर डेरा प्रेमियों से 22 जनवरी को होने जा रहे श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचने का संदेश दिया है। हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आते ही राम रहीम सीधे यूपी के बरनावा आश्रम पहुंचा। इसके बाद उसने अपनी संगत के लिए संदेश जारी किया। बता दें कि 2017 में राम रहीम को 2 साध्वियों से यौन शोषण और एक पत्रकार की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

 

वही डेरा प्रमुख राम रहीम ने अपने बरनावा आश्रम से वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि 22 जनवरी को भगवान श्री राम का पर्व मनाया जा रहा है। आप सब भी उस पर्व में शामिल हों. क्योंकि हम सब भगवान श्रीराम की ही संतान हैं। उस पर्व को दिवाली की तरह मनाया जाए। सभी को इसके लिए शुभकामनाएं, इसके साथ ही राम रहीम ने अपने समर्थकों से कहा कि यूपी के बरनावा आश्रम में कोई न आए।

 

आपको बता दें कि डेरा प्रमुख राम रहीम को इस बार 50 दिन की पैरोल मिली है. इससे पहले साल 2023 के नवंबर में ही राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली थी। 13 दिसंबर को ही राम रहीम जेल वापस लौटा था. वहीं अब साल 2024 के पहले महीने में ही राम रहीम को 50 दिन की पैरोल फिर मिल गई है।

 

इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि पैरोल के नियमों का पालन करते हुए आश्रम में भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को सबसे पहले 30 दिन की पैरोल 17 जून 2022 को मिली, जिसके बाद वह बरनावा आश्रम में रहा। 18 जुलाई को वापस सुनारिया जेल चला गया। 88 दिन बाद फिर 15 अक्टूबर को दूसरी बार पैरोल मिल गई। 25 नवंबर को वह वापस सुनारिया जेल चला गया। 21 जनवरी 2023 को फिर तीसरी बार 40 दिन की पैरोल पर गुरमीत सिंह बरनावा आश्रम में आकर रहा।

यह भी पढ़ें :  भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय