Saturday, April 26, 2025

मेरठ में दिन निकलते ही युवक की हत्या, चारपाई में पड़ा मिला शव,मचा हड़कंप

मेरठ। थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा करनावल में नलकूप पर हत्या के बाद युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। मृतक शुभम पुत्र सत्यवीर का शव नलकूप की चारपाई पर पड़ा था। के रूप में की। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस के अनुसार शुभम दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह दो दिन पहले ही घर पर आया था। मृतक के भाई गौरव के अनुसार शुभम सोमवार की दोपहर से घर से लापता था। रातभर कई स्थानों पर तलाश करते रहे लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिली।

मंगलवार की सुबह खेत पर काम करने गए किसानों को खिवाई संपर्क मार्ग पर रामपाल के नलकूप पर चारपाई पर खून से लथपथ युवक का शव पड़ा दिखाई देने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्र मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

[irp cats=”24”]

हालांकि पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि मृतक के शरीर पर जख्म से स्पष्ट हो रहा है कि हत्या के दौरान धारदार हथियार से हमला भी किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय