Friday, September 20, 2024

मेरठ में सिपाही की बेटी पर पिटबुल ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

मेरठ। यूपी पुलिस के सिपाही की बेटी पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। पिटबुल ने सिपाही की बेटी को कई जगह काटा और पंजों से नोंचा। बेटी की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर भागे। किसी तरह से लोगों ने पिटबुल के हमले से घायल बच्ची को छुड़ाया। उसको तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के वैष्णोधाम कालोनी की है। जहां पर यूपी पुलिस के सिपाही सुधीर मलिक अपने परिवार के साथ रहते हैं। सुधीर इस समय नारकोटिक्स सेल में तैनात हैं। सुधीर ने बताया कि उनकी बेटी वर्निका रोज की तरह रात अपनी साइकिल घर के बाहर चला रही थी। उसके साथ अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले में एकाएक

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पिटबुल कुत्ते ने बेटी वर्निका पर हमला कर दिया। वर्निका साइकिल से गिर गई। उसके बाद पिटबुल ने उसको कई जगह काटा और पंजे मारकर शरीर से मांस नोंच लिया। खून से लथपथ वर्निका चिल्लाकर बेहोश हो गई। पिटबुल को देख अन्य बच्चे डर से भाग गए। शेार सुनकर वर्निका के चाचा और मोहल्ले के अन्य लोग भी वहां पहुंचे। परिजनों ने बेहोश वर्निका को हाईवे-58 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।

सिपाही सुधीर मलिक ने जानकारी दी कि बच्ची पर हमला करने वाला पिटबुल पालतू है। उसको कालोनी में रहने वाले राजकुमार ने पाल रखा है। उनके पास पिटबुल पालने का कोई लाइसेंस नहीं हैं। कुत्ता मालिक पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए तहरीर थाने में दी है। दूसरी तहरीर कालोनी वासियों ने पुलिस को दी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय