Monday, May 20, 2024

सहारनपुर में एबीवीपी के नगर अध्यक्ष बने अश्वनी सैनी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर(बेहट)। जनहित इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई। जिसमें बेहट नगर  की कार्यकारिणी गठित की गई। सर्वसम्मति से अश्वनी सैनी को नगर अध्यक्ष बनाया गया।
जबकि मंजू देवी व गुलशन कुमार को नगर उपाध्यक्ष व नगर मंत्री अरुण कुमार, हिमांशु कर्णवाल व मोहित शर्मा को नगर सह मंत्री, सूरज सैनी नगर सह संयोजक एसएफएस, समीर कुमार, सुशांत कुमार को नगर सह संयोजक एसएफएस, गौरव कुमार नगर संयोजक एसएफडी, सौरभ नागर, अनुराग सैनी को नगर सहसंयोजक एसएफडी, संदीप कुमार को नगर सोशल मीडिया संयोजक, राघव सैनी को नगर सह सोशल मीडिया संयोजक मनोनीत किए गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री शुभम चंदेल ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए पूरी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करें। इस मौके पर एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री शुभम चंदेल, जिला प्रमुख विनीत चौधरी,विस्तारक सागर शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय