Tuesday, April 29, 2025

झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवम्बर को विधानसभा चुनाव – आयोग

नई दिल्ली। झारखंड की 81 सीटों के लिए दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को मतदान होगा। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आयेंगे।

बता दें कि चुनाव आयोग ने झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि नतीजे महाराष्ट्र के साथ 23 नवंबर को सामने आएंगे।

 

[irp cats=”24”]

केंद्रीय चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 13 नवबंर और दूसरा 20 नवंबर को होगा। झारखंड में एक साथ 23 नवंबर को मतगणना होगी।

 

 

उन्होंने बताया कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। इसमें सामान्य 44, एसटी 28 और एससी 9 सीटें हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में 2.6 करोड़ से ज्यादा मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कुल 20281 क्षेत्रों में 29562 पोलिंग स्टेशन बनेंगे। शहरी क्षेत्रों में 5042 और ग्रामीण क्षेत्रों में 24520 मतदान केंद्र होंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय