Sunday, May 18, 2025

बेटे असद के पास खोदी जा रही हैं अतीक और अशरफ की कब्र, पांच डॉक्टर कर रहे हैं पोस्टमार्टम

प्रयागराज। पुलिस अभिरक्षा में मारे गए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को दफनाने के लिए कसारी मसारी कब्रिस्तान में कब्र खोदी जा रही है। यह कब्र ठीक उमके माता-पिता के पास खोदी गई हैं।

जनपद में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार को हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रयागराज में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीमें गश्त कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार, अतीक और उसके भाई अशरफ को पोस्टमार्टम के बाद आज ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इन्हे दफनाने के लिए कसारी मसारी कब्रिस्तान में दो कब्रें खोदी जा रही हैं। यह कब्र ठीक अतीक के बेटे असद के पास और पिता-माता की कब्र के नीचे खोदी जा रही हैं। इन दोनों भाईयों के शवों को यहीं सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। इसके चलते क्रबिस्तान में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

साथ ही, जानकरी है कि डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम दोनों भाईयों का वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कर रही है। पोस्टमार्टम के तुरंत बाद इन्हे कब्रिस्तान ले जाया जायेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय