Saturday, May 11, 2024

महत्वपूर्ण थी अगस्त क्रांति,आजादी के दीवानों को नमनः दीपक सैनी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार को सम्मानित किया गया है। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व आदरणीय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी व नशीमुदीन सीद्दीकी के दिशा निर्देश पर जनपद के कांग्रेसियों के द्वारा पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला ओमदत्त राय के पुत्र रामदत्त राय एवं पण्डित विश्वनाथ शास्त्री के भाई रामदेव शर्मा को शॉल ओढाकर उन्हें सम्मानित किया गया। पूर्व स्वतंत्रता सेनानी शेरसिंह उपाध्याय के परपोत्र धीरज उपाध्याय को माला व शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। कांग्रेसियों के द्वारा स्वतंत्रता सेनानीयों के परिजनों को माला पहनाकर उनका सम्मान किया।

गौरतलब हो कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोडों आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है।कांग्रेस पार्टी के द्वारा 8 अगस्त को क्रांति दिवश के रुप में मनाया जा रहा है।अगस्त में हिस्सा लेने वाले अनेकों महानायकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने के लिए मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को हम नमन करते हैं।शामली के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंशाराम शास्त्री को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी स्वयं गाडी भेजकर दिल्ली बुलाकर उनका सम्मान किया करती थीं।लाला ओमदत्त राय, महात्मा गांधी के साथ अनेकों बार जैल भी गये।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

युवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा(सींगरा) ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सहादतों से भरा हुआ है।कांग्रेसियों ने आजादी मे अहम भूमिका निभाई थी। बार बार ये सवाल पूछने वाले भाजपाई कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया वो देश का इतिहास उठाकर देख लें। देश की अखंडता के लिए कांग्रेस ने अपने दो प्रधानमंत्रियों के प्राणों की आहूति दी है।

जिला महासचिव योगेश भारद्धाज व यूवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा हमेशा देश के शहीदों को सम्मान देने का काम किया है।कांग्रेस ने कभी भी देश के शहीदों और सैनिकों के नाम पर राजनैतिक श्रैय लेने का काम नहीं किया।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शैरसिहं उपाध्याय के परपोत्र धीरज उपाध्याय ने बताया कि उनके परदादा स्वर्गीय शैर सिहं उपाध्याय जी ने देश की आजादी के लिए अहम भूमिका निभाई थी।उन्होने भारत छोडो आंदोलन में भी हिस्सा लिया। कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्दैव शहीदों को सम्मान देने का काम किया है।वर्तमान सरकार केवल राजनैतिक महत्वाकांक्षा से शहीदों को याद करती है।

इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी,युवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा,जिला महासचिव योगेश भारद्वाज, यूवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी, वरिष्ठ नेता रमेश मराठा, धीरज उपाध्याय,जिला सचिव संदीप शर्मा, महावीर सैनी,अनमोल वत्स रामशरण नामदेव, राधेश्याम सैनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय