Saturday, April 26, 2025

नोएडा में हर स्वास्थ्य केन्द्र पर परिवार नियोजन के साधनों के बारे में किया गया जागरूक

नोएडा। जनपद में खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर दम्पति को परिवार नियोजन के लाभ के बारे में जानकारी के साथ परिवार नियोजन के साधनों (बास्केट ऑफ च्वॉइस) की सुविधा प्रदान की गई और उन्हें छोटा परिवार-सुखी परिवार का संदेश दिया गया। खुशहाल परिवार दिवस हर महीने की 21 तारीख को मनाया जाता है, लेकिन इस बार 21 को रविवार और 22 को अवकाश होने के कारण इसे 23 तारीख को मनाया गया।

 

जिला कार्यक्रम प्रबंधक मंजीत कुमार ने बताया- शासन से मिले निर्देशों के मुताबिक इस आयोजन का उद्देश्य हाई रिस्क प्रेगनेंसी, एक वर्ष के दौरान शादी करने वाले दंपति और तीन या उससे अधिक बच्चों वाले दंपति को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देना और उनकी इच्छा के मुताबिक उन्हें जरूरी साधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया खुशहाल परिवार दिवस में दो बच्चों के जन्म के बीच तीन वर्ष का सुरक्षित अंतर रखने के लिए परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों की जानकारी दी गई। महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक साधन, इंट्रायूटेराइन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस (आईयूसीडी) और पोस्ट पार्टम इंट्रायूटेराइन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस (पीपीआईयूसीडी) की सुविधा मुहैया कराई गई। परिवार पूरा कर चुके योग्य दंपति को परिवार नियोजन के स्थाई साधन (नसबंदी) अपनाने की सलाह दी गई।

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने बताया- खुशहाल परिवार दिवस में आशा कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसमें लक्षित समूह की चिन्हित महिलाओं को स्वास्थ्य केन्द्रों पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं, ताकि उनको विस्तार से परिवार नियोजन साधनों के बारे में जानकारी मुहैया कराई जा सके। आशा-एएनएम घर-घर तक परिवार नियोजन सेवाओं की जानकारी पहुंचा रही हैं और दो बच्चों के जन्म के बीच सुरक्षित तीन वर्ष के अंतर का महत्व भी बता रही हैं। उन्होंने बताया दो बच्चों के जन्म के बीच सुरक्षित अंतर मां और शिशु, दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

 

जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया- गत माह 21 दिसम्बर-2023 को मनाये गये खुशहाल परिवार दिवस में आशा कार्यकर्ताओं की ओर से नवदम्पति के 266 प्री रजिस्ट्रेशन किये गये। इस दिवस पर 211 महिलाओं को गर्भ निरोधक गोली छाया, 273 महिलाओं को माला एन प्रदान की गईं। इसी तरह ऐसे दम्पति जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं, उनके आशा कार्यकर्ताओं की ओर से 243 प्री रजिस्ट्रेशन किये गये। इस समूह वर्ग में तीन महिलाओं ने पोस्ट पार्टम इंट्रायूटेराइन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस (पीपीआईयूसीडी) और 57 महिलाओं ने इंट्रायूटेराइन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस (आईयूसीडी) अपनाई, जबकि 217 महिलाओं ने छाया और 153 महिलाओं ने माला एन की मांग की। इसके अलावा ऐसे दम्पति जिनके एक या दो बच्चे हैं, उन्होंने खुशहाल परिवार दिवस में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

 

इनमें 20 महिलाओं ने आईयूसीडी अपनाई, जबकि 75 महिलाओं को छाया और 113 महिलाओं को माला एन प्रदान की गई। इस मौके पर पुरुषों को भी परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए 2526 कंडोम वितरित किये गये।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय