Thursday, September 12, 2024

अयोध्या गैंगरेप-सपा नेता के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर,इलाके में मची हलचल

अयोध्या। अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में सपा नेता मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को प्रशासन द्वारा ढहाया जा रहा है। इस कार्रवाई के लिए 3 बुलडोजर और एक पौकलैंड मशीन का उपयोग किया जा रहा है। यह 2 मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स 4000 स्क्वायर फीट के क्षेत्र में बना हुआ है और इसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस घटना से संबंधित प्रशासनिक कार्रवाई से इलाके में हलचल मची हुई है।

अयोध्या गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी मोईद खान की अवैध संपत्ति पर एक बार फिर से प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। गुरुवार को जिला प्रशासन ने आरोपी के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाया। यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। कार्रवाई से पहले पुलिस और प्रशासन ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को खाली करा लिया था। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, और मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गैंगरेप के मुख्य आरोपी पर सरकारी जमीन पर कब्जे करने का भी आरोप है। उस पर पीड़िता के परिजनों को धमकाने का भी मामला दर्ज किया गया था। आरोपी का परिवार बुलडोजर कार्रवाई को रुकवाने के लिए हाई कोर्ट की शरण में गया है। स्टे आने से पहले प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई कर दी गई। जिस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है, उसमें एक बैंक भी किराए पर थी, जिसे खाली कर दिया था।

अयोध्या के भदरसा में घटित इस गंभीर घटना में, मोईद खान और राजू खान ने एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया, जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। इस घटना का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। मुख्य आरोपी मोईद खान की बेकरी, जहां यह जघन्य अपराध हुआ था, को अवैध संपत्ति घोषित कर ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद प्रशासन ने गुरुवार को फिर से आरोपी की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की और बुलडोजर से अवैध निर्माण का हिस्सा गिरा दिया।

जिला प्रशासन के मुताबिक, जिस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर कार्रवाई की गई है वह अवैध निर्माण है और तालाब की भूमि पर बना है। एसडीएम ने बताया कि इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले ही शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को खाली करा लिया था। बुलडोजर एक्शन से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। नाबालिग से रेप का आरोपी मोईद खान समाजवादी पार्टी का नेता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय