Monday, April 21, 2025

मेरठ में पांच लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो ने पूर्व डीजीपी के खिलाफ किया पोस्ट, 14प्रो मैक्स से है कनेक्शन

मेरठ। पांच लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो के नाम से चल रहे इंस्टग्राम पेज पर पूर्व डीजीपी बृजलाल के खिलाफ फिर से पोस्ट डाली गई। इस पोस्ट में 14 प्रो मैक्स का जिक्र किया गया है।
पांच लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो के नाम से चल रहे इंस्टग्राम पेज पर एक बार फिर से यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल के खिलाफ पोस्ट डाली गई है।

लंबी-चौड़ी पोस्ट में चेताया गया है कि पूर्व डीजीपी बे-नस्ल दोस्त और रिश्तेदारों को फोन में महंगे सॉफ्टवेयर डालकर गिफ्ट कर रहे हैं। जिससे वह लोग बदन सिंह बद्दो से बात करें और पूर्व डीजीपी उस तक पहुंच सके। पूर्व डीजीपी के खिलाफ बदन सिंह बद्दो इससे पहले भी पोस्ट कर चुका है। फरारी के दौरान जिस तरीके से लगातार ऐसी पोस्ट की जा रही है। वह पुलिस के लिए कड़ी चुनौती है। 12 जनवरी 2023 को भी ऐसी पोस्ट डाली गई थी।

टीपीनगर के बैरीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पूर्वांचल की जेल से 28 मार्च 2019 को वह गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर आया था। इसी दौरान मेरठ में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर वह फरार हो गया था। इसके बाद से उसकी लोकेशन विदेश में आ रही है। पहले उस पर ढाई लाख का इनाम था। मई माह में इनाम की राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में ब्रहमपुरी थाना पुलिस को मिली सफलता, हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय