Thursday, May 15, 2025

मेरठ में कथा समापन के अंतिम दिन बोले बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री, हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए करेंगे पदयात्रा

मेरठ। मेरठ में बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा का समापन हो गया है। कथा समापन के आखिरी दिन भारी भीड़ उमड़ी। अंतिम दिन उन्होंने कहा कि मेरठ में हिंदुओं की एकता को देखकर विश्वास हो गया है कि उन्हें कोई खतरा नहीं है।

 

जयंत चौधरी ने कपिल देव अग्रवाल के साथ की बैठक, काैशल विकास तथा शिक्षा की स्थिति पर की चर्चा

 

जागृति विहार एक्सटेंशन पर सनातन धर्म समिति द्वारा पांच दिवसीय कथा के अंतिम दिवस हनुमंत कथा में बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि साधु और नदी अपने हिसाब से चलती है। मेरठ में 40 प्रतिशत वाले कुछ अलग बात कहते थे। हम सोचते थे कि हिंदुओं को खतरा न हो जाए। अब हिंदुओं की एकता को देखकर भरोसा हो गया है यहां हिंदू हैं और कट्टर भी हैं। अगली बार मेरठ सात दिन के लिए आएंगे। दरबार भी लगाएंगे।

 

 

मुजफ्फरनगर बने लक्ष्मीनगर, जिला पंचायत ने किया सर्वसम्पत्ति से प्रस्ताव पास, देश में एक साथ चुनाव की भी मांग !

 

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए दिल्ली से ब्रज तक यात्रा निकाली जा रही है। तैयारी कर लो, साथ चलना है। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रवचन से हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा। घर से बाहर ही निकलना पड़ेगा। हमने तो प्रण ले लिया है। गुरु दक्षिणा के रूप में मांगता हूं जिस तरह मेरठ से 1857 में आजादी की क्रांति उठी। उसी प्रकार हिंदू राष्ट्र की भी क्रांति यहां से उठनी चाहिए। हिंदू मस्तक पर तिलक और घर पर झंडा लगा लो। दुनिया की छोड़ो यह न तो तेरा है, न मेरा है, यह सब झमेला है।

 

 

मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता के होटल पर फायरिंग, दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

 

 

दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भोजपुरी भजन सुनाया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद अरुण गोविल, मुख्य यजमान नीरज मित्तल, पंडित संजय त्रिपाठी, राजेश खन्ना, गणेश अग्रवाल आदि आरती में शामिल हुए। इस बीच लंगूर के स्वरूप में कथा स्थल पर पर पहुंचे युवक ने महाराज श्री को माला पहनाई। बच्चों को महाराज बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुरु पादुका को स्मरण किया।

 

 

 

कथा पंडाल में जितने लोग अंदर थे, उससे ज्यादा कथा स्थल के बाहर रहे। कथा पंडाल फुल होने के कारण 12 बजे एंट्री बंद कर दी गई। इस बीच नाम संकीर्तन हुआ। सभी ने हाथ उठाकर भजन गाया मन भूल मत जाइयो राधा रानी के चरण, राधा रानी के चरण, श्यामा प्यारी के चरण। महिलाएं भजन पर झूमती नजर आईं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय