Thursday, April 24, 2025

झारखंड के मनातू के उरुर जंगल में बाराती स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत,तीन घायल

मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले के मनातू प्रखंड के उरुर जंगल में बारात जा रही है स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निर्मल उरांव दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे औऱ शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है।बारात बिहार के गया जिला के छकरबंधा गांव से लेस्लीगंज आ रही थी। बुधवार रात लगभग 9 बजे की घटना है।

मृत व्यक्तियों में दूल्हे के रिश्तेदार जावेद अंसारी, आसिन अंसारी एवं दो अन्य शामिल हैं। सभी मृतकों की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। शादी की खुशियों के माहौल में यह घटना मातम का कारण बन गई।

[irp cats=”24”]

घायलों को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भेजा गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन मेदनी नगर पहुंचे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय