Monday, April 21, 2025

मुज़फ्फरनगर में रहे सावधान, संदिग्ध कच्छाधारियो का वीडियो हुआ वायरल, ग्रामीणों में दहशत

मोरना। देर रात्रि कच्छाधारी लोगो की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। जिसके बाद संदिग्ध प्रतीत हो रहे व्यक्तियों के इधर इधर  घूमने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। भोपा थाना क्षेत्र में संदिग्ध कच्छाधारी लोगो के दिखाई देने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

बीते शुक्रवार की रात गांव फिरोजपुर निवासी महिला राजकली के कानों से अज्ञात चोरों ने सोने के कुंडल झटक लिए थे और बहुपुरा निवासी सत्येंद्र कुमार की पत्नी उषा के हाथ से सोने का कंगन खींचकर फरार हो गए थे। एक ही रात में दो घटनाएं घटने के बाद ग्रामीणों में दहशत पसरी हुई है। इसी दौरान उसी रात क्षेत्र में कुछ कच्छाधारी लोग संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाते है। संदिग्ध कच्छाधारियों के घूमने का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

संदिग्ध  लोगो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से ग्रामीणों खासकर महिलाओं में दहशत का माहौल पसर गया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पुलिस से कच्छाधारी लोगो को पकड़ कर उनकी पहचान करने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही संदिग्ध लोगो को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने पेश की इंसानियत की मिसाल, खंडहर में पड़ी बच्ची को बचाया
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय