Saturday, April 19, 2025

सहारनपुर में प्रेम में धोखा खाई नाबालिग की 16 दिन बाद मौत, प्रेमी ने अश्लील फोटो की थी वायरल, परिजनों ने किया हंगामा

सहारनपुर। प्रेम-प्रसंग में धोखा मिलने पर 16 दिन बाद नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्यार में धोखा खाने पर 27 फरवरी को उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी।

मृतक के परिजनों ने एक युवक को उसकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। परिजन का आरोप है कि उसने लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके चलते बेटी ने इस तरह का खौफनाक कदम उठाया था। जिसके बाद आज युवती की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

जानकारी के मुताबिक 2 साल से चल रहा था अफेयर लड़की (17) थाना देहात कोतवाली के काशीराम कॉलोनी की रहने वाली थी। परिजन के अनुसार, थाना गागलहेड़ी के गांव माजरी के रहने वाले तैय्यब से उसका 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। धोखे से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली थी। जब बेटी ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक आनाकानी करने लगा। उसने दोनों की बिरादरी अलग होने का बहाना बनाकर शादी करने से मना कर दिया।

लड़की ने जब विरोध किया तो उसकी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे बेटी सदमे में आ गई। उसने 27 फरवरी की शाम को पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। लड़की करीब 85% जल गई थी। उसे घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। नाबालिग का इलाज मेरठ में चल रहा था। मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :  बंगाल हिंसा पर भड़के बजरंग दल नेता विकास त्यागी, ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग

परिजनों का आरोप है, आरोपी युवक चार महीने पहले सऊदी अरब चला गया था। वहीं से वह फोटो और वीडियो वायरल कर रहा था। जिसके बाद बेटी ने इस तरह का कदम उठाया। वहीं, इस मामले में इंस्पेक्टर मनोज चहल का कहना है कि लड़की के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक विदेश में है। जिसको लेकर उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है। उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय