Wednesday, May 8, 2024

भाजपा-जजपा को चलता करके कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना चुकी प्रदेश की जनता : भूपेन्द्र हुड्डा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

हिसार । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा की जनता बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही हैं। जनता गठबंधन को चलता करने और कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि 2024 तो अभी दूर है, अगर आज भी चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस उसके लिए पूरी तरह तैयार है और भाजपा-जजपा को मात देने में सक्षम है।

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा रविवार को यहां की अनाज मंडी में गेहूं खरीद का जायजा ले रहे थे। यहां पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा सत्ता के अहंकार में अंधी और बहरी हो चुकी हैं। उसे ना किसान, ना आम जनता का दर्द दिखाई देता और ना ही सुनाई देता। उन्होंने किसान, मजदूर व आढ़तियों से बातचीत की और सभी ने सरकारी अव्यवस्था पर अपनी नाखुशी जाहिर की। हुड्डा ने कहा कि मंडियों में फैली दुर्व्यवस्था की वजह से किसान और उसके अनाज दोनों की बेकद्री हो रही है, क्योंकि, कई दिनों से प्रदेश की मंडियां गेहूं से अटी पड़ी हैं। सरकार अनाज के उठान को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार ने वक्त रहते उठान के लिए ट्रांसपोर्टर्स को टेंडर नहीं दिया। अब जो टेंडर दिया गया है, उसमें भी बड़े घोटाले की आशंका है, क्योंकि ऐसे लोगों को टेंडर दिया गया है, जिनके पास गाड़ियां तक नहीं है। उन्होंने गाड़ियों के फर्जी नंबर दिखाकर टेंडर लिया है। सरकार को पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करवानी चाहिए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इससे पहले लगातार मंडियों का दौरा कर रहे हुड्डा ने पत्रकारों को बताया कि सरकार द्वारा किए जा रहे 72 घंटे में पेमेंट करने, किसानों को एमएसपी और खराबे का मुआवजा देने वाले दावे धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहे। उन्होंने प्रदेश की कई मंडियों में जाकर खुद किसानों से बात की है। सरसों के किसानों को एमएसपी से 500-1000 रुपये प्रति क्विंटल कम रेट पर अपनी फसल बेचनी पड़ी। भावांतर भरपाई योजना का ढकोसला करने वाले सरकार ने सरसों किसानों के नुकसान की भरपाई क्यों नहीं की?

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हिसार दूरदर्शन केंद्र पर जारी धरने पर पहुंच अपना समर्थन दिया और कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार संस्थान बनाना नहीं बल्कि मिटाना ही जानती है। इस दूरदर्शन केंद्र के बंद होने से अब हरियाणा देश का अकेला ऐसा राज्य होगा जहां कोई दूरदर्शन केंद्र नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर हिसार की ही

बात की जाए तो कांग्रेस कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में पावर प्लांट लगाने से लेकर विश्वविद्यालय बनाने समेत कई विकास कार्य हुए लेकिन भाजपा और गठबंधन सरकार के दौरान विकास का कोई भी ऐसा कार्य नहीं हुआ। हिसार ही नहीं पूरे हरियाणा की यही स्थिति है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’, ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान, विपक्ष आपके समक्ष जैसे अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए लगातार जनता के बीच पहुंच रही है। कांग्रेस को जनता की तमाम समस्याओं और मांगों का आभास है। कुश्ती संघ के खिलाफ एक बार फिर पहलवानों द्वारा धरना शुरू करने के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। जिन खिलाड़ियों ने दुनिया में पूरे देश का मान बढ़ाया है, अगर उन्हें इस तरह धरना देना पड़े तो यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। ऐसे में चाहे पहलवानों के साथ ज्यादती का मामला हो या हरियाणा की महिला कोच के साथ छेड़छाड़ का, हर मामले में पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बजरंग दास गर्ग, जिला प्रभारी जयप्रकाश, विधायक बीबी बतरा, पूर्व विधायक कुलबीर बैनीवाल, नरेश सेलवाल, अनाज मंडी प्रधान पवन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वजीर सिंह पूनिया सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय