Tuesday, May 13, 2025

फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,83 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जनपद की पुलिस ने शनिवार रात्रि पांच घंटे अभियान चलाकर 83 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त है, जो फरार चल रहे थे।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने रविवार को बताया कि वारंटियों, एनबीडब्ल्यू व एसआर केसो में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12 बजे से सुबह पांच बजे तक अभियान चलाया गया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस ने कुल 83 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनमे थाना उत्तर ने एक, थाना दक्षिण ने एक, थाना रामगढ़ ने तीन, थाना रसूलपुर ने ए, थाना बसई मौहम्मदपुर ने तीन, थाना मटसेना ने चार, थाना लाइनपार ने चार, थाना पचोखरा ने चार, थाना टूण्डला ने चार, थाना रजावली ने पांच, थाना नारखी ने चार, थाना नगला सिंघी ने दो, सिरसागंज ने आठ, थाना नगला खंगर ने तीन, थाना नसीरपुर ने दो, थाना शिकोहाबाद ने 12, थाना खैरगढ़ ने पांच, थाना मकखनपुर ने तीन, थाना जसराना ने आठ, थाना एका ने तीन, थाना फरिहा ने तीन अभियुक्तों को पकड़ा गया है।

 

इस प्रकार जनपदीय पुलिस टीम ने मात्र पांच घण्टे में 83 एनबीडब्लू वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय