Saturday, April 26, 2025

सपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने थामा भाजपा का दामन

लखनऊ/सहारनपुर। सहारनपुर से पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, महामंत्री अमरपाल मौर्य व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर पाठक और सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुम्बर ने उन्हें पटका पहना कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। लोकसभा चुनाव से ऐनवक्त पहले सपा को यह बड़ा झटका लगा है। संजय गर्ग की वैश्य समाज में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

 

पूर्व मंत्री संजय गर्ग के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालो में प्रमुख रूप से पवन गुप्ता, डॉ सुधीर सिंह, आज़म शाह, राहुल शर्मा, पवन गोयल, परीक्षित वर्मा, सचिन गर्ग, विनय जिंदल सहित सेकड़ो की संख्या में समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण के अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय मीडिया सहसंयोजक गौरव गर्ग, शैलेन्द्र भूषण गुप्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय