Tuesday, April 22, 2025

भव्य शिव बारात की तैयारियां तेज,जनपद में भगवान भोलेनाथ की बारात का आयोजन

मुजफ्फरनगर। जनपद के कमलनगर में चलो अमरनाथ शिव सेवक ट्रस्ट द्वारा संस्था के मन्दिर श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पर देशपाल अनिमेष सैनी की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान महादेव जी की भव्य बारात का आयोजन  किया गया। जिसमें पण्डित कृष्णानन्द चौबे ने सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक विनोद कुमार के साथ अन्य पदाधिकारीयो को भगवान शिव की पूजा अर्चना कराई।

 

मनोज कुमार ने बताया कि गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर महादेव जी की भव्य बारात का आयोजन किया जा रहा है। जो मन्दिर से आरम्भ होकर नई मण्डी क्षेत्र के सभी रास्तो से होते हुए मन्दिर पर ही समापन होगी।

 

समिति सचिव सूरज प्रताप एडवोकेट व प्रदीप कुमार ने बताया कि चलो अमरनाथ शिव सेवक ट्रस्ट में महाशिवरात्रि पर्व पर महादेव जी की भव्य बारात का आयोजन विशेष आयोजन होता है। जिस कारण महादेव जी बारात का आकार भव्य व विशाल रूप में होगा। जिसमे बड़ी संख्या में झांकी बैण्ड डी० जे० महादेव जी का रथ सम्मिलित होगे और उज्जैन की तरह बारात में महाकाल भी की पालकी यात्रा और अघोरी यात्रा का आयोजन किया जाएगा तथा मन्दिर को रंग-बिरंगी लाईटो, झालरों से भव्य रूप से सजाया जाएगा और बारात के रास्तों में बिजली पानी जल पान की भी व्यवस्था होगी।

 

इस दौरान महेश सैनी, नवीन ऐरन, संजीव पाल, इन्द्रपाल सैनी, भारत भूषण सतीश कुमार आरिफ, रमेश पाल, सतीश सैनी, मनोज, गौरव गिल्लल, नरेश पालिवाल, अंशुल, जय कुमार, मयंक शर्मा, गणेश कश्यप, रजत सैनी, विशु, सहेन्द्र सैनी, विपिन, सतीश पाल, रवि सिरोही, सुनील पवार रोहित पाल, विकाश पाल, सुबोध डाक्टर कृष्णपाल डाक्टर सन्तराम, ओंकार सिंह, सुरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर पहुंची बोधगया मुक्ति पदयात्रा, 12 मई को महाबोधि मंदिर में जुटेंगे 12 लाख अनुयायी, मंदिर को कब्जा मुक्त कराने का संकल्प
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय