Wednesday, May 7, 2025

सहारनपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

सहारनपुर (छुटमलपुर)। बागड़ यात्रा से लौट कर परिवार में कंदूरी का उत्सव चल रहा था कि इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिससे उत्सव की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां निवासी धर्मेंद्र कश्यप लोक निर्माण विभाग में कर्मचारी हैं।

 

 

उनका इकलौता बेटा विकास कश्यप (15) बागड़ यात्रा से वापस लौटा था। उसकी कंदूरी का उत्सव चल रहा था। घर में रिश्तेदारों तथा आस पास के लोगों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान विकास अपने चचेरे भाई शुभम के साथ बाइक पर गांव के बाहर से गुजर रहे छुटमलपुर देहरादून हाईवे की तरफ चला गया। गांव से एक किमी दूर हाईवे पर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सीमा में एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में विकास बेहोश हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत  फतेहपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि विकास अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी एक छोटी बहन है। उसकी मौत के बाद कंदूरी का उत्सव मातम में बदल गया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले गए। पुलिस का कहना है कि यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय