Monday, April 28, 2025

सौरव गांगुली पर बन रही है बायोपिक, रणबीर कपूर निभाएंगे “दादा” का किरदार

कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। गांगुली से जुड़े करीबी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि उनकी बायोपिक में दादा का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर तैयार हो गए हैं।

लव फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस बायोपिक की घोषणा नौ सितंबर 2021 को ही गांगुली और लव फिल्म्स ने संयुक्त रूप से की थी। दो साल की रिसर्च के बाद फिल्म के स्क्रिप्ट तैयार हुई है जिस पर सहमति देने के लिए हाल ही में सौरव गांगुली मुंबई गए थे।

करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फिल्म के लिए सौरभ गांगुली ने ही रणबीर कपूर को चुनने को कहा था। इसके बाद लगातार रणबीर से बात हो रही थी।

[irp cats=”24”]

सूत्रों ने बताया कि रणबीर अपनी अगली फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन तुरंत ही कोलकाता में सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग भी शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि सौरव गांगुली का कैरियर काफी चर्चित रहा है। टीम इंडिया के कप्तान से लेकर टीम से निकाले जाने तक। बाद में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष से लेकर राज्य व केंद्र के शीर्ष नेताओं के उनसे मुलाकात की खबरें अमूमन सुर्खियों में रहती हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय