Tuesday, May 6, 2025

दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में सभी धर्मों के प्रमुखों को आमंत्रित कर सकती है भाजपा, 20 को है शपथ ग्रहण

नयी दिल्ली – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश की नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से आयोजित करने की कवायद शुरू कर दी है और पार्टी इसमें राष्ट्रीय राजधानी के सभी धर्मों के प्रमुखों को आमंत्रित करने की योजना बना रही है।

मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा पर सड़क किनारे खड़े चार दोस्तों पर ट्रक पलटा, एक की मौत

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को यहां एक अहम बैठक हुई, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुग तथा दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शामिल थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये तीनों नेता शपथ ग्रहण समारोह के तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

[irp cats=”24”]

नोएडा पुलिस ने जेल में बंद पत्रकार व दो सहयोगियों का न्यायालय को प्रेषित किया आरोप पत्र,तीनों पर दर्ज है 18 मुकदमें 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के चयन के लिए 18 फरवरी को पर्यवेक्षक नियुक्त कर सकती है। वहीं, विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को और शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को आयोजित होने की संभावना है।

पीएम मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का दिल्ली हवाई अड्डे पर किया स्वागत
सूत्रों ने बताया कि पार्टी शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय राजधानी के मंदिरों, गुरुद्वारों, चर्चों, मठों और मस्जिदों के इमामों को आमंत्रित करेंगी। सूत्रों ने बताया कि पार्टी शपथ ग्रहण समारोह में जामा मस्जिद के इमाम को भी आमंत्रित करेगी। साथ ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी और कांग्रेस के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।

अश्लील जोक्स मामला : मुंबई के बाद जयपुर में दर्ज हुई रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना समेत अन्य लोगों पर एफआईआर

गौरतलब है कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करते हुए 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की है। पार्टी ने विधानसभा की 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) महज 22 सीटों पर सिमट कर रह गयी है।

गौतमबुद्धनगर में फिरौती वसूली गैंग का पर्दाफाश, 10 लाख की फिरौती लेने का आरोप

सूत्रों ने बताया कि शपथग्रह समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। इस में इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल और पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

आतिशी किस्मत से बनीं विधायक, ‘आप’ के नेता उन्हें नहीं मानते नेता प्रतिपक्ष : वीरेंद्र सचदेवा

सूत्रों ने बताया कि कॉरपोरेट जगत के दिग्गज, उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, संत और ऋषि भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वहीं, दिल्ली के विभिन्न वर्ग के 12,000-16,000 निवासियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय