Saturday, May 18, 2024

प्रयागराज में भाजपा उम्मीदवार गणेश केसरवानी जीते, सपा के अजय श्रीवास्तव को हराया

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

प्रयागराज, 13 मई (हि.स.)। प्रयागराज नगर निगम और जिले की आठ नगर पंचायत सीटों के लिए मतगणना आज शुरू हुई, जिसमें कुल 31 चक्रों की हुई मतगणना में भाजपा मेयर उम्मीदवार गणेश केसरवानी ने सपा के अजय श्रीवास्तव को 1,29,394 मतों से पराजित कर भारी जीत दर्ज की।

सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। जिसमें शुरू से ही भाजपा उम्मीदवार अपनी बढ़त बनाये रहे। भाजपा के गणेश केसरवानी को जहां 2,35,636 मत मिले वहीं सपा के अजय श्रीवास्तव 1,06,242 को मत मिले। इसी प्रकार बसपा के सईद अहमद 36,790 एवं कांग्रेस के प्रभा शंकर मिश्रा 40,482 वोट पाये हैं। मतगणना स्थल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाये। सुरक्षा के तगड़े इंतजाम भी किए गये हैं। जबकि एआईएमए के उम्मीदवार मो. नकी खान को 24,023 एवं आप पार्टी के कादिर भाई को 14,251 मत मिले। इस प्रकार 4,94,344 मतों की गणना कुल 31 चक्रों में हुई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बता दें कि, प्रयागराज से मेयर पद के लिए 21 प्रत्याशी एवं 100 वार्डों के लिए 912 प्रत्याशी मैदान में रहे। नगर निगम के लिए कृषि उत्पादन मंडी मुंडेरा में मतगणना के लिए 112 टेबल और पोस्टल बैलट के लिए 17 टेबलें लगाई गई। नगर निकाय चुनाव में इस बार 15,67,774 लोगों में से मात्र 4,94,471 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया था। यानी 31.45 प्रतिशत ही मतदान हुआ था।

इसी क्रम में नगर के 100 पार्षदों में लगभग आधे पर भाजपा पार्षदों ने एवं बाकी पर सपा, बसपा, कांग्रेस व निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय