Monday, February 10, 2025

बीजेपी प्रत्याशी के बेटे ने पिस्तौल से की फायरिंग, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

विजयपुरा – कर्नाटक में बबलेश्वर से विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी विजयगौड़ा पाटिल के पुत्र के खिलाफ पिस्तौल से गोली चलाने का मामला दर्ज किया गया है।


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता के पुत्र समर्थ वी पाटिल को 12 अप्रैल को कथित तौर पर अपनी पिस्तौल से एक राउंड फायर करते देखा जा सकता है। विजयपुरा के कांग्रेस अध्यक्ष राजू अलगुर ने कहा, “पाटिल द्वारा आपराधिक तरीकों का इस्तेमाल कर मतदाताओं को धमकाया जा रहा है और उन्हें वोट देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाबलेश्वर में शक्ति प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने रिवाल्वर से हवा में गोलियां चलाई।


उधर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एडीजीपी (कानून व्यवस्था) आलोक कुमार ने ट्वीट किया, “प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।”
उल्लेखनीय है श्री पाटिल विजयपुरा जिले के बाबलेश्वर में कांग्रेस नेता एवं निवर्तमान विधायक एम.बी. पाटिल के खिलाफ 2023 का चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने 2018 के विधानसभा चुनाव में श्री पाटिल को 29,715 मतों के अंतर से हराया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय