Tuesday, September 17, 2024

विधानसभा उपचुनाव की जीत पर मेरठ में बांटी कांग्रेसियों ने मिठाई

मेरठ। सात राज्यों की 13 विधानसभा के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को जबरदस्त सफलता मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना गेट  स्थित मंगल पांडे की प्रतिमा व कांग्रेस कार्यालय पर मिठाई बात कर खुशियां मनाई गई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जनता अब मोदी के झूठे वादों से उब चुकी है, इंडिया गठबंधन व राहुल गांधी की नीतियों में विश्वास कर रही है। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि उपचुनाव में जनता ने साबित कर दिया है कि देश धर्म सांप्रदायिकता व द्विवेश की राजनीति से अब ऊब चुका है।

 

काजला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पहले इंडिया गठबंधन ने अयोध्या में जीत हासिल की,अब बद्रीनाथ धाम की विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत सै ये साबित हो चुका है। भगवान राम के बाद भगवान शंकर ने भी भाजपा को नकार दिया है।

 

उन्होंने कहा कि सात राज्यों की 13 विधानसभा में 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत से साबित हुआ है.। जनता ने दल बदलूओ को भी नकार दिया है। जो सत्ता के लालच में आए दिन दल बदलते रहते थे.।

 

इस अवसर पर प्प्रवक्ता हरि किशन अंबेडकर, चौधरी यशपाल सिंह, पंडित माया प्रकाश शर्मा, रीना शर्मा,सोनम कुमारी,बबली देवी, रविंद्र सिंह, संजय कटारिया, रॉबिन नाथ गोलू,हरिकिशन प्रजापति, देशपाल गुर्जर, पीयूष रस्तोगी, नेम राणा, फुरकान अंसारी, राकेश मिश्रा,सरताज अहमद,नरेश नेगी,तेजपाल ढाका,दुष्यंत सागर,मोहम्मद इरशाद,शक्ति सिंह,यूनुस कुरैशी, नरेश चौधरी,राकेश शर्मा, अल्तमश त्यागी, सुमित व्हीकल शिव कुमार शर्मा, विकास कुमार शर्मा, बंटी, शोएब साबरी,इरशाद सैफी,अंसार अहमद आदि उपस्थित थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय