Wednesday, April 9, 2025

मुज़फ्फरनगर में बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का हुआ स्वागत, खतौली में सामने आई गुटबाजी, पीएम का जन्मदिन भूले अध्यक्ष जी !

मुज़फ्फरनगर/खतौली। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का जनपद आगमन पर भाजपाइयों ने घंटाघर पर नगर मंडल अध्यक्ष अमित जैन के नेतृत्व में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी की गुटबाजी भी खुलकर सामने आई। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी था लेकिन जिलाध्यक्ष अपने स्वागत में ही व्यस्त रहे और पीएम का जन्मदिन मनाना भूल गए जिसकी भी राजनीतिक हलकों में चर्चा रही।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी करके मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने का कार्य करें। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर केंद्र में भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनने का दावा किया। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष अमित जैन, अजय भुर्ज, ऋषभ जैन, राकेश प्रजापति, सुरेश आर्य, प्रमोद शर्मा, राजू उपाध्याय, सुंदर धारीवाल, रवि ग्रोवर, श्याम रहेजा, रजत जैन, मनोज जैन, अनुपम जैन, रोहित मित्तल, गुरुदत्त, आदेश मोतला, राहुल उपाध्याय, अनिल नागर, रचित मेहता, अभय जैन, अजय गुप्ता, नितिन त्यागी, अनुज सहरावत, मनोज सैनी, मोनू मंगवानी, विनीत ठाकुर, राहुल चौहान, विकास बंसल, अंकुर सिंघल, मुकेश जैन, अंकुर प्रजापति, गुफरान अहमद, रामनारायण अरोड़ा, रेमन गुलाटी, सुशील बामनिया, हरिराम आचार्य, जय भगवान भुर्जी, वीरेंद्र जैन, सुनील, सुरेंद्र, सुभाष आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल रहे।

दूसरी और भाजपा नेता मदन छाबड़ा, उमेश कुमार, मुकेश चंदेल, प्रताप बाल्मिकी, अमित त्यागी सभासद, कंवर सेन जैन, सुभाष गुप्ता, भरतेश शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, राजीव सैनी, मदन प्रजापति, सर्वेश प्रजापति, अविंत गोयल, संजीव मिश्रा, सुनील शर्मा, संजय भाटिया, कन्हैया लाल, विनोद राजपूत आदि भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के स्वागत कार्यक्रम से दूर रहे।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में जुमे की नमाज़ को लेकर रहा अलर्ट, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम व एसएसपी ने किया खालापार में फ्लैगमार्च

अपना स्वागत कराने में व्यस्त रहे जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी,  प्रधानमंत्री का जन्मदिन भूले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के इतर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के अपना स्वागत कराने में व्यस्त रहने पर भाजपाइयों ने आक्रोश व्यक्त किया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रविवार प्रात 8 से 9 बजे तक मंदिरों में पूजा अर्चना के पश्चात दस्तकारों नाई, राज मिस्त्री, बढ़ई, धोबी, मोची आदि के साथ भाजपाइयों का प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने का कार्यक्रम निश्चित था। उसके बाद दोपहर एक बजे से भाजपाइयों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बाईक रैली निकालकर नागरिकों को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराना था, किन्तु इस सबसे बेखबर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी अपना स्वागत कराने में मशगूल रहे।

जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कराए जाने वाले कार्यक्रमों को ताक पर रखने से पार्टी द्वारा आनन फानन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी को कार्यक्रम आयोजित कराए जाने को सक्रिय किया गया। प्रदीप सैनी ने निर्वतमान जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को सारी स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि मुख्य अतिथि सहारनपुर विधायक राजीव गुम्बर सहारनपुर से चलकर कुछ ही देर में पहुंचने वाले है, तब जाकर पूर्व  जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की औपचारिकता पूरी कराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को दरकिनार करके जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी द्वारा अपने स्वागत कार्यक्रम में व्यस्त रहने से कर्मठ भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय