Friday, April 25, 2025

ग्रेटर नोएडा में एसीईओ ने किया तीन दिवसीय पुष्पोत्सव 2025 का शुभारंभ, रंग-बिरंगे फूलों की खूबसूरती से जगमगा उठा सिटी पार्क

नोएडा।  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल पर एक बार फिर सम्राट मिहिर भोज पार्क (सिटी पार्क) बसंत ऋतु में रंग-बिरंगे फूलों की खूबसूरती से जगमगा उठा है। शुक्रवार को एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, उद्यान विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पुष्प प्रदर्शनी 2 मार्च तक सभी के लिए खुली रहेगी, जहां आकर्षक फूलों की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी।
पुष्पोत्सव 2025 के शुभारंभ के दौरान एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रेटर नोएडा शहर किसानों की पुण्य भूमि पर बसा है, जहां उद्योगों को फलने-फूलने का अवसर मिला है। इस वर्ष का पुष्पोत्सव का थीम गेंदा फूल (मैरीगोल्ड) है, जो सकारात्मक तथा शांति का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों को इस पुष्प प्रदर्शनी में भाग लेकर इसे भव्य बनाने के लिए अपील की।

मुज़फ्फरनगर में किरयाना व्यापारी गया था साली की शादी में, चोरों ने कर दिया घर पर हाथ साफ़

 

[irp cats=”24”]

 

 

 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी पुष्पोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सम्राट मिहिर भोज पार्क में लगभग 5 एकड़ में फूलों की विभिन्न प्रजातियां, खूबसूरत पुष्प डिजाइन, लैंडस्केपिंग और सजावट की गई है।एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के मार्गदर्शन में उद्यान विभाग की टीम कई सप्ताह से इसकी तैयारियों में जुटी थी। पुष्पोत्सव के दौरान लाइव संगीत, नृत्य-कला, नुक्कड़ नाटक, फोटोग्राफी और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। तीनों दिन शाम 7 से 9 बजे तक विशेष लाइट एंड साउंड शो प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षणों में फूलों से बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा, इंडिया गेट का मॉडल तथा पशु-पक्षियों के फूलों से बने मॉडल शामिल हैं।

 

मुज़फ्फरनगर में लाखों रूपये की हुई थी सिगरेट चोरी, एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

पुष्प प्रदर्शनी में फूल, सजावटी पौधे, बीज, गमले और अन्य बागवानी उत्पादों की 65 से अधिक दुकानें लगाई गई हैं, जहां लोग अपनी पसंद के फूल और पौधे खरीद सकते हैं। इस आयोजन में हॉर्टिकल्चर से जुड़े विशेषज्ञ, संगठन, सोसाइटी और कंपनियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम के दौरान सिटी पार्क रात 9 बजे तक खुला रहेगा। प्रदर्शनी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इन फोन नंबर 9205691109 तथा 8800300036 पर संपर्क किया जा सकता है। पुष्पोत्सव के शुभारंभ के उद्यान विभाग के प्रभारी निदेशक नथोली सिंह, सहायक निदेशक बुद्ध विलास, प्रबंधक पवन कुमार, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय