Monday, April 28, 2025

भाजपा ने कई पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को दी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह, की 10 नई नियुक्ति, के. सुभाष कन्नोथ बने केरल के महासचिव

नई दिल्ली। चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा संगठन में फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। केरल में कांग्रेस खासकर राहुल गांधी और लेफ्ट दलों को घेरने की कोशिश में जुटी हुई भाजपा आलाकमान ने राज्य में बड़ा फेरबदल करते हुए के. सुभाष कन्नोथ को केरल भाजपा का नया संगठन महासचिव नियुक्त कर दिया है।

इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राजस्थान, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब,छत्तीसगढ़, बिहार और हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों सहित कई बड़े नेताओं को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य भी नियुक्त किया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, आंध्र प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सोमवीर राजू, झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाने की घोषणा की है।

[irp cats=”24”]

इसके साथ ही पार्टी ने आगामी विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए धरमलाल कौशिक और किरोड़ी लाल मीणा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय