Saturday, April 12, 2025

भाजपा सरकार गन्ना किसानों को कोई राहत नहीं दिला पा रही है- राकेश टिकैत 

देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार गन्ना किसानों को कोई राहत नहीं दिला पा रही है। प्रदेश में चीनी मिलों पर किसानों का कई सौ करोड़ रूपये बकाया है। जिसका सरकार अब तक भुगतान नहीं करा पाई है। जबकि नया पेराई सत्र आरंभ हो चुका है।

सहारनपुर जाते समय हाशिमपुरा गांव में यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष उस्मान मलिक के आवास पर भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि बजाज ग्रुप की चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रूपये बकाया है। सरकार को पेराई सत्र आरंभ होने से पूर्व भुगतान कराना चाहिए।

टिकैत ने कहा कि इस वर्ष बारिश व बाढ़ से पूरे देश में किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। परंतु सरकार द्वारा सभी पीडि़त किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। उस्मान मलिक ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। भाकियू बिजली विभाग के विरूद्ध जल्द आंदोलन शुरू करेगा।

 

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में पब्लिक स्कूलों की लूट के खिलाफ क्रांति सेना सड़कों पर उतरी, कचहरी में प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय