Saturday, May 4, 2024

भाजपा दुष्प्रचार कर राहुल को कर रही है बदनाम: कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने कहा कि राहुल गांधी ने जिन प्रश्नों को पीएम मोदी से संसद में पूछा था। आज तक पीएम मोदी ने उनका कोई जवाब नहीं दिया, वहीं दूसरी और भाजपा का संपूर्ण प्रचार तंत्र नीरव, ललित मोदी व मेहुल चौकसी आदि जैसे देश के आर्थिक भगोड़ों को पिछड़ी जाति का बताकर राहुल गांधी पर पिछड़ी जाति के अपमान का आरोप लगा दुष्प्रचार कर रहा है।

पूर्व मंत्री एव प्रदेश उपाघ्यक्ष दीपक कुमार गुरूद्वारा रोड स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब हम राहुल गांधी के सवालों का प्रेस में आकर जवाब मांगेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने उद्योगपति अडानी के संबंध में नरेंद्र मोदी से यह पांच प्रश्न पूछे थे, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उद्योगपति गौतम अडानी के मध्य क्या रिश्ता है और कब से है?

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उद्योगपति गौतम अडानी के व्यापार में विदेशों से आया 20 हजार करोड़ रूपया किसका है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकारी विदेश यात्राओं में कितनी बार उद्योगपति गौतम अडानी को अपने साथ ले गए? गौतम अडानी को प्रधानमंत्री जी द्वारा कितने और किन-किन देशों से ठेके दिलवाए गए? ईपीएफओ से अडानी कंपनी के शेयर खरीद कर कर्मचारियों की भविष्य निधि और उनके भविष्य को अंधकार में धकेलने के क्या कारण है?

दीपक कुमार ने कहा कि पीएम मोदी इन प्रश्नों के जवाबों से बचकर भाग रहे हैं और जनता का ध्यान इन असल मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा का संपूर्ण प्रचार तंत्र नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चोकसी आदि जैसे देश के आर्थिक भगोड़ो को पिछड़ी जाति का बताकर राहुल गांधी पर पिछड़ी जाति के अपमान का आरोप लगाकर देश में दुष्प्रचार कर रहे हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि भाजपा के इस दुष्प्रचार से देश की जनता अब आजिज आ चुकी है। देश के नागरिक अब नागरिक मुद्दों से भटकाने की भाजपाई नीति को भली-भांति समझ गए हैं। चौ.मुजफ्फर अली ने कहा कि इस श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को पूरे प्रदेश के साथ-साथ, सहारनपुर जनपद की सभी 5 तहसीलों व 11 ब्लॉक मुख्यालयों पर राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे जाएंगे।

प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, कांग्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, अशोक सैनी, कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, धर्मपाल जोशी, दानिश खान, नसीब खान, प्रभजीत, अमरदीप जैन, जमाल अहमद आदि कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय