Saturday, April 27, 2024

भाजपा को कई सीटो पर नहीं मिल रहे जिताऊ उम्मीदवार : शिवपाल यादव

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

इटावा/मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया है कि इंडिया समूह का प्रभाव इस कदर बढ़ चला है कि भाजपा को कई सीटो पर जिताऊ उम्मीदवार ही नही मिल रहे है और यही कारण है कि भाजपा ऐसी संसदीय सीटो अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पा रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर इंडिया समूह के ही उम्मीदवारो की जीत होगी। बदायूं संसदीय सीट का उम्मीदवार घोषित होने के बाद शिवपाल सिंह यादव तीन दिन बदायूं दौरे के लिए आज अपने सैफई स्थित आवास से रवाना हुए। इससे पहले उन्होने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हर हाल में बदायूं संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी की ही जीत हासिल होगी।

 

 

शिवपाल ने दावा किया कि सपा सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि सपा को सभी वर्गों का वोट हमेशा मिला है। हम सभी 80 की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। केंद्र सरकार की ओर सीएए लागू करने पर कहा कि अब भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए इस तरह के कदम उठा रही है। उन्होने कहा कि भाजपा को पुराने मुद्दे उठाने की आदत है। चुनाव के लिए उनके पास कोई वाजिब मुद्दा नहीं है।

 

सैफई से निकलने के बाद शिवपाल सिंह यादव मैनपुरी पहुंचे जहां समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मैनपुरी में ईसन नदी के पुल पर शिवपाल सिंह यादव ने स्थानीय पत्रकारों ने सवाल किया कि भाजपा इस बार मैनपुरी की सीट पर अपना पूरा जोर लगा रही है। जयवीर सिंह या केशव प्रसाद मौर्य जैसे बड़े नामों पर चर्चा है। इस बार मैनपुरी संसदीय सीट को घेरने का प्रयास किया जा रहा है ।

 

उन्होंने कहा कि मैनपुरी में भले ही भाजपा पूरा जोर लगा रही हो लेकिन वास्तव में समाजवादी पार्टी के ही उम्मीदवार बहू डिंपल यादव की जीत पहले से अधिक मतों से होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी घमंड में है और इसलिए इस तरह की बातें और सीएए जैसे कानून लाए जा रहे है।

 

 

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने बदायूं संसदीय सीट से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि साल 2019 में बदायूं संसदीय सीट से धर्मेंद्र यादव को चुनाव मैदान में उतर गया था जो भाजपा की संघमित्रा मौर्य के मुकाबले पराजित हो गए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय