Sunday, May 19, 2024

सत्ता बचाने के लिए बीजेपी ले रही है ईडी,सीबीआई का सहारा : अखिलेश

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

इटावा- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने वोट के लिए ईडी सीबीआई का सहारा लेकर दूसरों को अपमानित कर रही है।

अपने निजी सहायक विजय शाक्य के पिता लालाराम के निधन पर शोक जताने के बाद इटावा में पत्रकारों से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो सरकार में रहता है वो ईडी सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल करता है। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है लेकिन भाजपा ने सब सीमाएं लांघ दी। वह केवल अपने वोट के लिए, दूसरों को अपमानित करने के लिए ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का सहारा ले रहे हैं। भाजपा के जिन जिन नेताओं की संपति लगातार बढ़ रही है उनकी जांच कब होगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बीजेपी को हराना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी से सहयोग ले और बीजेपी को हराए उस दिशा में समाजवादी पार्टी काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि जिसकी सरकार होती है ईडी सीबीआई संस्थाओं का इस्तेमाल करता है। यह संस्थाएं पहले कभी किसी ने इस्तेमाल की होंगी, आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सीमाएं लांघ दी हैं। कानपुर देहात में जमीन के विवाद में दो लोगों की जान चली गई जमीन को लेकर विवाद हुआ है। सरकार को देखना चाहिए था कि जमीन के विवाद में जान जाने वालों ने कितनी एप्लीकेशंस अधिकारियों को दीं है।

उन्होंने कहा कि देवरिया की घटना के लिए सरकार स्वयं दोषी है, भाजपा राजनीति कर रही है, इतना अन्याय नहीं करना चाहिए कि लोग सरकार के खिलाफ खड़े हो जाएं। देवरिया की घटना का राजनीतिक लाभ लेने में जुट गई है भाजपा, इस तरह की घटनाएं बढ़ेगी, कम नहीं होंगी। भारतीय जनता पार्टी के नेता भू माफिया बन गए हैं, अयोध्या, गोरखपुर,कानपुर, वाराणसी में भाजपा के लोग सबसे ज्यादा जमीनों के कागजों से खिलवाड़ कर रही है।

श्री यादव ने कहा कि  देवरिया कांड में 6 लोगो की जान चली गई। इस घटना के लिए सरकार दोषी है। अब भाजपा इस  का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है जबकि सरकार को पता होना चाहिये कि ऐसे मामलों पर राजनीति नहीं करनी चाहिये। अगर सरकार इसका राजनीतिक लाभ लेगी तो ऐसी घटनाएं रुकेंगी नहीं बल्कि बढ़ेंगी।

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी और सपा नेता अबू आजमी के घर छापेमारी पर कहा कि सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियों का पहले भी सरकारें प्रयोग करती रही हैं। अब वही काम भाजपा कर रही है। भाजपा को अपने नेताओं की भी जांच करा लेनी चाहिये। भाजपा अपने नेताओं का आंकलन स्वयं खुद करें कि किन-किन नेताओं की संपत्ति बढ़ गई है यह देखना चाहिये। उन भाजपाइयों पर कार्रवाई कब होगी? सबसे अधिक भू-माफिया भाजपा ने पैदा किये हैं।

सपा मुखिया ने यूपी की कानून व्यवस्था पर फिर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अन्याय चरम सीमा पर पहुंच गया है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, जनता इस सरकार में सबसे ज्यादा दुख तकलीफ में है, किसी भी व्यक्ति को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं।
उन्होंनेकहा कि धान की फसल तैयार है खरीद के लिए सरकार की कोई तैयारी नहीं है, सरकार का कोई इंतजाम नहीं है, सरकार गरीब और किसान की नहीं है, बड़े लोगों की है। नोटों की जमा करने की आखिरी तारीख आज है और कहीं ऐसा ना हो कि भाजपा फिर से तारीख बढ़ा दे क्योंकि बीजेपी के जानने वालों के पूरे पैसे जमा नहीं हुए होंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय