Friday, April 25, 2025

गांवों में प्रवास करेंगे भाजपा नेता: वाईपी सिंह

सहारनपुर। भाजपा महानगर प्रभारी वाई पी सिंह ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के अंतर्गत गांवों में प्रवास करेंगे।

 

आज भाजपा कार्यालय पर पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे गांव चलो अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए वाई पी सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन द्वारा जिलें में गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। इसमें क्षेत्रीय सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी गांव में 24 घंटे का प्रवास करेंगे।

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक लाभार्थी से संपर्क करते हुए भाजपा सरकार की तरफ से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता गांव में प्रवास करेंगे।

 

भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांव को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार की प्रत्येक योजना गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए समर्पित है। इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान के लिए बूथ स्तर पर सारी तैयारियां कर ली गई है। प्रत्येक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित है।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार द्वारा किये गए ऐतिहासिक कार्याे के कारण जनता पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रचंड बहुमत देने जा रही है। कार्यशाला में प्रमुख रूप से नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉ अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, हेमंत अरोड़ा, प्रेमपाल कटारिया सहित सभी पदाधिकारी, पार्षद , मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय