Wednesday, May 14, 2025

मध्य प्रदेश में भाजपा नेता की कार को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, मौत

भोपाल/रायसेन। प्रदेश के रायसेन जिले में बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किरार उज्जैन से विदिशा अपने घर जा रहे थे। लेकिन गाड़ी पंचर होने के कारण वे टायर बदलने के लिए रुके, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में उनके साथ एक अन्य रिश्तेदार भी थे, जो घायल हैं।

जानकारी के अनुसार यह घटना जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर ग्राम खनपुरा के पास की है। शनिवार देर रात करीब तीन बजे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार बाबा महाकाल के दर्शन कर अपने बहनोई के साथ विदिशा जा रहे थे। तभी रायसेन के सांची मार्ग पर खानपुरा के पास उनकी कार पंचर हो गई। वे सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर स्टेपनी बदलने के लिए डिग्गी खोल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें वे काफी गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर इतनी तेज थी कि वे गाड़ी सहित दूर एक गड्ढे में जाकर गिरे। हालांकि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल ले गये थे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि जयप्रकाश किरार करीब दो साल पहले तक रायसेन भाजपा के जिलाध्यक्ष थे, इससे पहले उनकी पत्नी अनीता किरार पांच साल जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। मूलत वह विदिशा के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी पूरी राजनीतिक सक्रियता रायसेन में रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय