Wednesday, April 24, 2024

कानपुर में रेप कांड में आरोपी हिस्ट्रीशीटर को बीजेपी विधायक खिला रहे है केक, सपा ने कहा- अब मिलाइए मिट्‌टी में !

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कानपुर- पुलिस ने हुक्काबार में एक युवती के साथ रेप के मामले में हुक्का बार संचालक को गिरफ्तार कर लिया है, इसी हुक्काबार में छात्रा से रेप का आरोप है, उसका एक हिस्ट्रीशीटर साथी अभी फरार है, उसी हिस्ट्रीशीटर आरोपी को बीजेपी के कानपुर के विधायक केक खिलाते नज़र आ रहे है जिस पर सपा ने सवाल किया है कि अब मिलाइये मिट्टी में !

आपको बता दे कि बर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 16 साल की किशोरी से इलाके के हुक्काबार में रेप हुआ था। छात्रा ने आरोप लगाया था कि उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड विनय ठाकुर ने उसे हुक्काबार में बुलाया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने उसे अपने दोस्त हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर और अमन सेंगर समेत अन्य के हवाले कर दिया था, उन सभी ने भी उसके साथ रेप किया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसमें 3 नामजद और 5 अज्ञात लोगों पर रेप और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल के अनुसार  ‘मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर जरौली निवासी विनय ठाकुर, अजय और अमन सेंगर समेत चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रेप, मारपीट, जान से मारने की धमकी देना, पोक्सो एक्ट, नशीला पदार्थ देने, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एमजी कैफे/हुक्काबार संचालक जरौली फेस-1 निवासी शोभित पाल को भी अरेस्ट करके जेल भेज दिया, जबकि इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी विनय ठाकुर को भी अरेस्ट करके जेल भेज चुकी है।

इसमें एक आरोपी अजय ठाकुर हिस्ट्रीशीटर भी है। सपा की मीडिया सेल ने कानपुर बिठूर विधानसभा से बीजेपी के विधायक अभिजीत सिंह सांगा का अजय ठाकुर के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें रेपकांड के आरोपी अजय ठाकुर को विधायक केक खिलाते हुए दिख रहे हैं। विधायक से आरोपी की नजदीकी और अजय ठाकुर की अरेस्टिंग नहीं होने पर सपा ने सरकार पर निशाना साधा है। सपा ने कहा है कि अब मिलाइये मिट्टी में –

सपा की मीडिया सेल ने सरकार को घेरते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि आपका विधायक अपने हाथों से बलात्कारी को केक खिला रहा है। बलात्कारी की हिस्ट्रीशीट सामने है, मिलाइए इसे मिट्‌टी में, बचा क्यों रहे हैं आप और आपकी सरकार…? सिर्फ इसलिए क्यों कि ये आपका स्वजातीय है ? दूसरी तरफ हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने अपने घर का एक सीसीटीवी फुटेज फेसबुक पर अपलोड किया है। उसने लिखा है कि ‘मैं बेगुनाह हूं’। जिस वक्त हुक्काबार में कांड हुआ। उस दौरान वह घर पर था। उसने मामले में जांच की मांग की है। नौबस्ता के एसीपी अभिषेक प्रकाश पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय