Tuesday, June 25, 2024

भाजपा ने की तेलंगाना के लिए 52 नामों की पहली सूची जारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए आज अपनी पहली सूची जारी की। इस सूची में 52 नाम है। इसमें तीन सांसदों को टिकट दिया गया है। इसके अलावा इसमें टी राजा सिंह का भी नाम है जिसका निलंबन आज ही पार्टी ने रद्द किया है।

टीआरएस सरकार में मंत्री रहे और अब भाजपा से विधायक एटाला राजेंद्र को हुजूराबाद और गजवेल दो जगह से टिकट दिया गया है। गजवेल से मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव भी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा सांसद गजवेल बंडी संजय को करीमनगर, सांसद धर्मपुरी अरविंद को कोरटिया, सांसद सोयम बापू राव को बोथ और टी राजा सिंह को गोशामहल से टिकट दिया है। पार्टी की आज जारी सूची में 12 महिलाओं के नाम हैं।
तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय