Monday, April 28, 2025

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का मुज़फ्फरनगर में हुआ स्वागत, सभी से कराया व्यक्तिगत परिचय

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का आज बिजनौर से सहारनपुर जाते समय जनपद की सीमा प्रारंभ गंगा बैराज पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से सभी कार्यकर्ताओं का व्यक्तिगत परिचय करवाया।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से 2०24 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। तत्पश्चात जनपद सहारनपुर के लिए प्रस्थान किया।  स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल पाल, जिला महामंत्री विजय सैनी, प्रदेश सह संयोजक स्वच्छ भारत अभियान श्रीमोहन तायल, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा, नितिन मलिक, हरीश अहलावत, अमित राठी, पारस जैन, जिला अध्यक्ष युवामोर्चा कार्तिक काकरान, जिला संयोजक सोशल मीडिया रक्षित नामदेव, नवीन सैनी, सचिन ठाकुर, इंदर सिंह कश्यप, गीता जैन, वैध प्रधुमन शर्मा, रामकुमार सैनी, रविकांत प्रधान, मनोज शर्मा लैमन, अनुज सहरावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भोपा में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल के आवास पर सहारनपुर मां शाकुम्बरी मेले में जाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। भोपा में रविवार दोपहर जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल के आवास पर सहारनपुर मां शाकुम्बरी मेले में जाते हुए  पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का राज्य मन्त्री कपिलदेव अग्रवाल ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

[irp cats=”24”]

जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने प्रदेश अध्यक्ष को शॉल व पटका पहनाकर गोपाल कृष्ण की मूर्ति भेंट की गयी व कुबेर  लक्ष्मी का पौधा भी भेंट किया गया। इस दौरान भाजपा के भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। खेलों के  क्षेत्र में भी सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है।

हाल ही में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय खिलाडिय़ों ने पदक का शतक लगाया है। क्रिकेट विश्वकप में पाकिस्तान पर जीत को भारतीय टीम को बधाई दी।  इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल पंवार, क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, रामकुमार शर्मा, ब्रजवीर सिंह, वीरपाल सहरावत, तरुण प्रधान, पंकज माहेश्वरी, आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय