Monday, April 21, 2025

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- अपनी मौज के लिए दिल्ली सरकार के पैसों से हो रहा है टूरिज्म

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सरकारी खर्चें पर चुनावी रैली करने का आरोप लगाया है।

 

सोमवार को भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को ऐशोआराम की लत लग गई है। अपनी मौज के लिए आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए दिल्ली सरकार के पैसे पर गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब में केजरीवाल सबसे महंगे कमरों में ठहरे हैं, जिन कमरों का किराया दो -तीन लाख से लेकर आठ लाख रुपये प्रति दिन होता है। गरीब बनने की नौटंकी करते हैं और लोगों की आंखों में धूल झोंकते हैं।

 

शाजिया इल्मी ने आरोप लगाया कि दिल्ली की जनता का पैसा आम आदमी पार्टी ने लुटाया है। हर जगह चार्टेड प्लेन से जाते हैं और सरकारी खर्चे पर महंगे होटलों में ठहरते हैं। यहां तक कि पंजाब में जहां उनकी सरकार है, वहां भी होटलों में ठहरते हैं और इन सबका खर्चा दिल्ली टूरिज्म को प्रमोट करने वाली संस्था उठाती है। पंजाब में तो वे सरकारी गेस्ट हाउस में भी रह सकते हैं। ऑटो में चलने वाले अरविंद केजरीवाल अब शीश महल के सुल्तान बन गए हैं।

यह भी पढ़ें :  जीपीएस युक्त वाटर टैंकर को हरी झंडी दिखाने पर 'आप' का भाजपा पर तंज, 2015 में केजरीवाल ने ही लगवाए थे जीपीएस
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय