Tuesday, May 20, 2025

उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा ने लगा दी पूरी ताकत, छह मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

गाजियाबाद। सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। संगठन के बड़े नेताओं की पूरी फौज तो उतारी ही है, प्रदेश के पांच और केंद्र के एक मंत्री को भी मैदान में उतार दिया है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद तीन बार आ चुके हैं। दो बार आचार संहिता लगने से पहले और एक बार बाद में। अब भाजपा की योजना योगी का रोड शो कराने की है।

 

रायबरेली में सीएम योगी की तस्वीर के साथ लगे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के पोस्टर

हालांकि, इसका कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। सदर सीट भाजपा का मजबूत गढ़ रही है। इसे आबाद रखने के लिए पार्टी एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही है। प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, ब्रिजेश सिंह और असीम अरुण लगातार दौरे कर रहे हैं। सुनील शर्मा और नरेंद्र कश्यप गाजियाबाद से ही हैं, इसलिए दोनों ने डेरा डाल रखा है।

कादिर राणा के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, एक सप्ताह में ही लिखा गया दूसरा मुकदमा

 

इनके अलावा केंद्र के राज्यमंत्री जतिन प्रसाद भी चुनावी अभियान का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में चार जनसभाएं कीं। मतदान की तारीख 20 नवंबर के नजदीक आने पर और भी मंत्री आ सकते हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह भी संपर्क अभियान में लगे हुए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय