Friday, April 25, 2025

‘नमो हैट्रिक’ की भगवा टीशर्ट पहनकर संसद भवन पहुंचे अनुराग ठाकुर, बोले-BJP जो कहती है उसे पूरा करती है…

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को ‘नमो हैट्रिक’ के नारे लिखे भगवा टीशर्ट पहनकर संसद भवन पहुंचे।

 

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट सत्र के आखिरी दिन ‘नमो हैट्रिक’ की भगवा टीशर्ट पहनकर संसद भवन पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि,” तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैट्रिक लगाएंगे और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनकर आएंगे तो देश के गरीबों का और कल्याण करेंगे ,भारत को और बढ़ाने का काम करेंगे और देश का मान सम्मान और ज्यादा बढ़ाएंगे ।”

[irp cats=”24”]

 

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि,” भारतीय जनता पार्टी देश की इकलौती ऐसी पार्टी है जिसने जो वादा किया उसको पूरा किया। भाजपा ने जो कहा वह किया। हमने 370 को खत्म किया, 35 ए से मुक्ति दिलाई और अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया। ” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे मोदी सरकार की उपलब्धियां को लेकर जनता के बीच जाएंगे, भगवान राम का आशीर्वाद पहले भी उनके साथ था और आगे भी उन पर बना रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय