Saturday, May 18, 2024

भाजपा यूपी में आयोजित करेगी छह अनुसूचित वर्ग सम्मेलन, आज पहला आयोजन हापुड़ में

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तर प्रदेश में छह अनुसूचित वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के साथ भाजपा के नेता, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक इन सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया, प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर, सांसद बृजलाल एवं एमएलसी लाल जी निर्मल के साथ प्रदेश की टीम सम्मेलनों के सफल आयोजन के लिए जुटी हुई है। समन्वय का कार्य पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर कर रहे हैं। इन सम्मेलनों में प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण, बेबी रानी मौर्य, गुलाब देवी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद व विधायक सम्मिलित रहेंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया ने सोमवार को बताया कि मंगलवार 17 अक्टूबर को आनंद बिहार मैदान, हापुड़ में होने वाले पश्चिम क्षेत्र के अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सम्बोधित करेंगे। प्रदेश सरकार के कई मंत्री, पार्टी के नेता, सांसद, विधायक भी सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि ब्रज क्षेत्र का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन गुरुवार 19 अक्टूबर को नुमाइस ग्राउण्ड, अलीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। वहीं कानपुर क्षेत्र-बुन्देलखण्ड क्षेत्र का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन 28 अक्टूबर को कानपुर में आयोजित होगा। काशी क्षेत्र का सम्मेलन 27 अक्टूबर को तथा गोरखपुर क्षेत्र का सम्मेलन तीन नवंबर को गोरखपुर में विजय शंखनाद करेगा। इसके अलावा दो नवंबर को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में विशाल जनसैलाब के साथ अवध क्षेत्र का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन संपन्न होगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय