Tuesday, March 4, 2025

दिल्ली में जाटों की संस्था पर कब्जे का भाजपा का प्रयास हुआ विफल, बीजेपी का पूरा पैनल ही हारा

दिल्ली। देश में जाट समाज की सबसे बड़ी शिक्षण संस्था मानी जाने वाले सूरजमल संस्थान पर कब्जे का भारतीय जनता पार्टी का प्रयास विफल हो गया और भाजपा का पूरा पैनल ही बुरी तरह पराजित हो गया।

देश में जाटों की एक बड़ी शिक्षण संस्था सूरजमल संस्थान है,जिसके दिल्ली समेत कई स्थानों पर बड़े-बड़े शिक्षण संस्थान हैं। इस संस्थान की संपत्ति अरबो रुपए की है, जिस पर पूर्व से ही दिवंगत एसपी सिंह के नेतृत्व वाला गुट काबिज रहा है।

मुज़फ्फरनगर के रहमतपुर में निर्माण में हो रही धांधली, डीएम के आदेश पर गांव में पहुंची जांच टीम

 

 

 

एसपी सिंह की मृत्यु के बाद पिछले दो चुनाव से भारतीय जनता पार्टी इस संस्थान पर कब्जे के लिए निरंतर प्रयास करती रही है। इस बार तो भाजपा की कई राज्य सरकार खुले रूप से इस संस्था पर कब्जे के लिए चुनाव लडवा रही थी।

इस संस्थान में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों के सदस्य हैं । चारों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जिसके चलते इस बार इस संस्था पर भारतीय जनता पार्टी को अपना कब्जा होने की पूरी उम्मीद थी।

मुज़फ्फरनगर में भूमाफियाओं ने कब्ज़ा ली विधवा की सम्पत्ति, पीएम आवास योजना से ऋण भी दिला दिया !

 

 

जिसके चलते उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बाकायदा मुजफ्फरनगर आए थे और उन्होंने भाजपा के सभी जिम्मेदार नेताओं की बैठक लेकर इस संस्था के चुनाव को जीतने की रणनीति बनाई थी। पार्टी के प्रमुख रणनीति कारों समेत संवैधानिक पदों पर बैठे कई बड़े बीजेपी नेता भी सीधे सीधे मतदाताओं को फोन करके वोट देने के लिए कह रहे थे ।

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कई मंत्री, सांसद और विधायक पूरे जोर-जोर से इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पैनल को जितवाने का लगातार प्रयास कर रहे थे ।

 

मुज़फ्फरनगर में ब्यूटी पार्लर गई युवती का दिनदहाड़े अपहरण का प्रयास, तीन युवक गिरफ्तार

 

 

दिल्ली हाइकोर्ट के आदेश पर सिक्किम हाइकोर्ट के सेवा निवृत्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री कोहली की निगरानी में रविवार को मतदान हुआ, जिसमें सोमवार की आधी रात तक मतों की गिनती हुई तो भारतीय जनता पार्टी का पूरा पैनल ही चुनाव हार गया है।

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित चाहल के पिता नरेश चौधरी भाजपा पैनल की तरफ से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे, जबकि उनके साथ 21 अन्य सदस्य चुने जाने थे जबकि वर्तमान काबिज पैनल की तरफ से कप्तान सिंह अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे।

मुजफ्फरनगर से भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व जिला महामंत्री हरीश अहलावत, शामली से हरेंद्र सिंह ताना, मेरठ से पूर्व पीसीएस शैलेंद्र सिंह भाजपा के प्रत्याशी थे जबकि दूसरे खेमे से मुजफ्फरनगर से विराज तोमर, शामली से योगेंद्र पाल सिंह,मेरठ से ब्रह्मपाल सिंह चुनाव लड़ रहे थे।

 

मुज़फ्फरनगर के मंसूरपुर में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक के पलटने से 2 युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

 

 

सोमवार देर रात्रि तक मतों की गिनती हुई जिसमें विपक्षी खेमे के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कप्तान सिंह 1827 वोट लेकर चुनाव जीत गए हैं जबकि उनके मुकाबले भारतीय जनता पार्टी खेमे के प्रत्याशी नरेश चौधरी 1246 वोट पाकर चुनाव हार गए हैं।

इनके अलावा जीतने वालों में अजय सारण 1694 वोट,अजीत सिंह प्रथम 1779 वोट, अजीत सिंह द्वितीय 1743 वोट, आनंद दहिया 1738, ब्रह्मदेव डबास 1764, ब्रह्म पाल सिंह 1707, ईशा जाखड़ 1788, इंद्रजीत सिंह 1790,करतार सिंह राणा 1731, ओम प्रकाश राठी 1715, राघवेंद्र मिर्धा 1717, राजपाल सिंह सोलंकी 1758, शिवराम तेवतिया 1633, एस एस सोलंकी 1706, डॉक्टर सुरेश नांदल 1704, पी एस तोमर 1682,उम्मेद सिंह गिल 1688, विराज तोमर 1633, वीरेंद्र चौधरी 1636 और योगेंद्र पाल सिंह वर्मा 1551 वोट पाकर विजयी घोषित हुए हैं।

भतीजे आकाश आनंद पर ‘बुआ मां’ का बड़ा एक्शन, बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी से निकाला

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी के पैनल की ओर से अमरपाल सिंह को 1044, आनंद दहिया को 1115, आजाद सिंह जाटियान को 1025,भीम सिंह को 1011, विजेंद्र सिंह दलाल को 110, देवेंद्र सिंह सोलंकी को 1127, धर्मवीर सिंह को 1032,दुष्यंत लकड़ा को 1151,हरेंद्र सिंह को 1027, हरीश कुमार अहलावत को 1028, जयकरण पवार को 993, डॉक्टर जितेंद्र सिंह को 1029,महक सिंह को 1068, ओंकार सिंह नरवत को 987, रणवीर सिंह सिवाच को 1036, शैलेंद्र चौधरी पूर्व एडीएम को 1115, सुनील कुमार को 1079, विजय खत्री को 1037, योगेंद्र मलिक को 1058 और युद्ध वीर सिंह को 984 वोट मिली है।

पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों समेत भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच 7384 में से 2999 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय