Friday, May 10, 2024

गौतमबुद्धनगर के बिलासपुर में बीजेपी की करारी हार, चेयरमैन बनी लता

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गौतमबुद्धनगर। जिले में नगर निकाय चुनाव की गिनती जारी है। गौतमबुद्ध नगर में सबसे पहले बिलासपुर नगर पंचायत के लिए परिणाम आया है। निर्दलीय चुनाव लड़ रही लता ने कामयाबी हासिल की है। उन्हें 1,888 वोट मिले हैं। लता ने भारतीय जनता पार्टी की सुदेश नागर को पराजित किया है। सुदेश नागर को 1,499 वोट मिले हैं। इस तरह लता 389 मतों से चुनाव जीत गयी हैं। लता के पति संजय चेची आम आदमी पार्टी के नेता रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीसरे नंबर पर निर्दलीय चुनाव लड़ गई नगमा के खाते में 995 वोट आए हैं।

आपको बता दें कि चौथे राउंड में बिलासपुर नगर पंचायत से निर्दलीय चुनाव लड़ रही लता 1,888 वोटों के साथ पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी की सुदेश नागर 1,499 वोटों के साथ हैं। तीसरे नंबर पर निर्दलीय चुनाव लड़ गई नगमा के खाते में चौथे राउंड तक 995 वोट आए हैं। इस तरह निर्दलीय चुनाव लड़ रही लता अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुदेश नगर से 389 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गौतमबुद्ध नगर की बिलासपुर नगर पंचायत में तीसरे राउंड के दौरान निर्दलीय चुनाव लड़ रही लता आगे हो गई हैं। लता को 1,497 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी की सुदेश नागर 1,157 वोटों के साथ हैं। तीसरे नंबर पर आजाद समाज पार्टी की तरन्नुम हैं, उनको तीसरे राउंड तक 655 वोट मिले हैं। इस तरह निर्दलीय चुनाव लड़ रही लता अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुदेश नगर से 340 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय