Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद में भाजपा की पश्चिम क्षेत्र की कार्यकारिणी की बैठक 20 जुलाई को

गाजियाबाद। भाजपा की 20 जुलाई को होने वाली पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक में पार्टी और संगठन के दिग्गज शामिल होंगे। पदाधिकारियों का कहना है कि बैठक में विधानसभा उप चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा। वसुंधरा के होटल में पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक कर कार्यक्रम की व्यवस्था बनाई।

 

 

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने कार्यसमिति बैठक से पहले व्यवस्था पर चर्चा की। इसमें प्रमुख पदाधिकारियों के कार्य और कामकाज को बांटा गया। कार्य समिति की बैठक 20 जुलाई को वसुंधरा के होटल स्पून में होगी। इसके पहले अतिथियों के स्वागत, कार्य योजना व मंच से होने वाले मुद्दों पर विस्तार से बात की।

 

 

उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बैठक में उप चुनाव जीतने के लिए योजना तैयार होगी। बैठक में हरीश ठाकुर, हरिओम शर्मा, विकास अग्रवाल, मयंक गोयल, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, सुशील गौतम, बॉबी त्यागी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय